
डेनमार्क के किंग फ्रेडरिक X और क्वीन मैरी की 19 वर्षीय बेटी प्रिंसेस इसाबेला ने 3 अगस्त को स्लैगेल्से के एंटवोर्सकोव बैरक में गार्ड हुसार रेजिमेंट में अपनी 11 महीने की सैन्य सेवा शुरू की है।
प्रिंसेस इसाबेला डेनमार्क के शाही परिवार के इतिहास में पहली ऐसी महिला सदस्य बन गई हैं, जो पूरी तरह से सक्रिय सैन्य भर्ती (एक्टिव मिलिट्री सर्विस) का हिस्सा बनी हैं।
हाई स्कूल से ग्रेजुएशन पूरा करने के महज कुछ हफ्तों बाद ही राजकुमारी ने इस सैन्य सेवा को जॉइन किया है और उन्होंने इस सेवा के लिए कोई भी वेतन लेने से साफ इनकार कर दिया है।