
बस्ती जिले में 14 वर्ष की किशोरियों के लिए चल रहे HPV टीकाकरण अभियान में खराब प्रगति पर 4 एमओआईसी को नोटिस जारी किया गया है।
जिले में 31,821 किशोरियों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 26,230 यानी 82 प्रतिशत टीकाकरण पूरा हुआ है, जिसे 17 सितंबर तक शत-प्रतिशत करना है।
बाजार में 4,000 रुपये की कीमत वाली यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध है, जिसे रेड श्रेणी वाले ब्लॉकों में तेजी से लगाने के निर्देश दिए गए हैं।