
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा है कि रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए भारत की तरफ से भेजा गया सीजफायर प्रस्ताव सबसे व्यापक है।
उन्होंने कीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यूक्रेन को चार देशों से प्रस्ताव मिले हैं और वह ऊर्जा तथा बंदरगाह बुनियादी ढांचे पर हमलों को रोकने वाले सीजफायर के लिए तैयार है।
मिस्र, तुर्किए और अमेरिका ने भी सीजफायर के लिए अपने प्रस्ताव भेजे हैं, जिन पर यूक्रेन विभिन्न विकल्पों के तहत विचार कर रहा है।