
एशियन लीजेंड्स लीग में नमन ओझा की कप्तानी वाली इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है।
भारत ने अब तक खेले गए 2 मैचों में लगातार जीत दर्ज की है और 4 अंकों के साथ बेहतर रन रेट (1.032) के कारण श्रीलंका लायंस से आगे है।
पाकिस्तान की टीम अपने दोनों मैच हारकर अंकतालिका में 5वें स्थान पर है, जबकि एशियन स्टार्स 3 अंकों के साथ तीसरे और अफगानिस्तान पठान्स 1 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।