युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर की चोट के कारण 15 अगस्त से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
सुदर्शन की जगह लेने के लिए सरफराज खान और शेख रशीद मुख्य दावेदार हैं, जिनमें से रशीद को रविवार को बेंगलुरु में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
शेख रशीद ने 29 फर्स्ट क्लास मैचों में 47 की औसत से 1959 रन बनाए हैं, जबकि सरफराज खान अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।