प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने आवास पर विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों के साथ बैठक कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में पीएम ने सरकारी कामकाज को सरल बनाने, साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देने और तकनीकी आत्मनिर्भरता के लिए घरेलू क्षमताओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपसी तालमेल से काम करें और भविष्य के उद्योगों के लिए युवाओं को कौशल प्रदान करने वाले नए पाठ्यक्रम तैयार करें।