सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना है।
गेंदबाजी आक्रमण में गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा पर भरोसा जताया है, जबकि कुलदीप यादव को इकलौते स्पिनर के तौर पर टीम में जगह दी है।
टीम में विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि यशस्वी जायसवाल को इस सूची में जगह नहीं मिली है।