दिल्ली की 350 से अधिक दुर्गा पूजा समितियों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहार पर रोक लगाने की अपील को खारिज कर दिया है।
चितरंजन पार्क की मेला ग्राउंड समिति के अनुसार, मां दुर्गा को सात्विक भोग चढ़ाया जाता है, लेकिन बंगाली परंपरा में परिवार के लिए नॉन-वेज भोजन अनिवार्य है।
अरामबाग और काली बाड़ी जैसी समितियों ने कहा कि वे नॉर्थ इंडिया की परंपराओं को बंगाल की पूजा पद्धति पर थोपने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं करेंगी।