दिल्ली मेट्रो के एक कोच में सीआईएसएफ जवान पर एक महिला की चोरी-छिपे तस्वीरें लेने का आरोप लगा है, जिसके बाद यात्रियों ने उसे घेर लिया।
आरोपी जवान के फोन की गैलरी में महिला की तस्वीरें मिलने के बाद यात्रियों ने उसका फोन छीन लिया और उसे पकड़ने की कोशिश की।
सीआईएसएफ सूत्रों के अनुसार, बवाल बढ़ने पर जवान ने यात्रियों पर पिस्तौल तान दी थी, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।