
चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ने वाले माइकल हसी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2027 एशेज और वनडे वर्ल्ड कप के लिए सलाहकार नियुक्त किया है।
हसी के पास 2028 टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम के सलाहकार की जिम्मेदारी होगी।
उनका पहला बड़ा मुकाबला 21 नवंबर से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में होगा।