
ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि प्रदूषित हवा से आत्महत्या के विचार बढ़ सकते हैं।
यह रिसर्च जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ में प्रकाशित हुई है जिसमें दुनिया भर के 29 प्रमुख शोधों का विश्लेषण किया गया है।
अध्ययन के अनुसार हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कण दिमाग में सूजन और मानसिक तनाव पैदा करते हैं।