
नेटफ्लिक्स ने अपनी एमी-नॉमिनेटेड एंथोलॉजी सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 3' की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसमें चार नई कहानियों को शामिल किया जाएगा।
इस सीजन में चार प्रमुख फिल्ममेकर्स विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे।
यह सीरीज प्यार, रोमांस और धोखे जैसे विषयों पर आधारित कहानियों को पेश करेगी, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।