ईरान ने दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी है कि फारस की खाड़ी या होर्मुज में किसी भी सैन्य भागीदारी को हमलावर का समर्थन माना जाएगा।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि 28 फरवरी तक होर्मुज खुला था, लेकिन अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद व्यापार बाधित हुआ है।
ईरान ने अमेरिका पर संघर्ष शुरू करने और इसका आर्थिक बोझ अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर डालने का गंभीर आरोप लगाया है।