
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रभात रंजन सिन्हा के अनुसार, बिना डॉक्टरी सलाह के लंबे समय तक विटामिन B12 सप्लीमेंट लेना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
शरीर में विटामिन B12 का सामान्य स्तर आमतौर पर 200–800 pg/mL के बीच माना जाता है, लेकिन यह लैब की रिपोर्ट पर निर्भर करता है।
अत्यधिक सप्लीमेंटेशन से शरीर पर अनावश्यक बोझ पड़ता है, जबकि इसकी कमी को नॉन-वेज फूड्स और डेयरी उत्पादों के जरिए प्राकृतिक रूप से पूरा किया जा सकता है।