
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि लाल सागर में 14 भारतीयों को ले जा रही एक नाव पर सऊदी अरब ने हमला किया है।
हूतियों का कहना है कि उनकी सेना ने भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया है और इस घटना की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
भारत ने सऊदी अरब के दमाम एयरपोर्ट और शायबाह ऑयल फील्ड पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है।