एक हैकर ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के सिस्टम में सेंध लगाकर 1TB संवेदनशील ग्राहक डेटा डार्क वेब पर मुफ्त में डालने का दावा किया है, जिसमें आधार नंबर, नाम और लोन डिटेल्स शामिल हैं।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीकांत लक्ष्मणन ने X पर लीक हुए सैंपल डॉक्यूमेंट्स शेयर किए, जिसमें बैंक के इंटरनल डॉक्यूमेंट्स, ब्रांच ऑडिट और bobWorld ऑडिट रिपोर्ट भी शामिल हैं।
यह डेटा लीक शनिवार, 25 जुलाई को 'ransomeware.live' साइट ने ट्रैक किया था, और श्रीकांत का मानना है कि 'TripleX' नामक नया हैकिंग ग्रुप इसके पीछे हो सकता है।