पेरू के नाज्का में पर्यटकों को ले जा रहा एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट और क्रू समेत सभी 13 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में 11 पर्यटक शामिल थे जो यूरोप के निवासी थे और 2,000 साल पुरानी नाज्का लाइन्स देखने जा रहे थे।
विमान जमीन पर गिरते ही आग के गोले में तब्दील हो गया, स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।