USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर के 5,000 सैनिकों ने थाईलैंड के पटाया में शराब के नशे में मारपीट और हुड़दंग मचाया, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें नाइटलाइफ जोन्स में जाने से बैन कर दिया।
यह एयरक्राफ्ट कैरियर 286 दिनों तक समुद्र में रहने के बाद 2 सितंबर को थाईलैंड के लैम चाबांग पोर्ट पर पहुंचा था, जो समुद्र में लगातार बिताए गए दिनों का एक नया रिकॉर्ड है।
सैनिकों ने जहाज पर खराब सुविधाओं, साबुन-टूथपेस्ट की कमी और कचरा निपटान की दिक्कतों की शिकायत की थी, जिसे कैप्टन डैन कीलर ने 'पार्किंग लॉट में खड़ी गंदी कार' जैसा बताया।