आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने चीन पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से 10 अरब डॉलर की करेंसी स्वैप लाइन की अपील की है।
पाकिस्तानी वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य निजी निवेशकों का भरोसा जीतना और व्यापार-आधारित आर्थिक मॉडल की ओर बढ़ना है।
विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान के 129.7 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज में 23% हिस्सा चीन का है, जिससे इस्लामाबाद अब दूरी बना रहा है।