कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर हुए विवाद के बाद ब्रांड 'जीवा' के फाउंडर इशेंद्र अग्रवाल ने सफाई देते हुए विज्ञापन हटाने का कारण बताया है।
फाउंडर ने स्पष्ट किया कि विज्ञापन को किसी दबाव में नहीं, बल्कि ऑन-ग्राउंड स्टाफ की फिजिकल सेफ्टी और असुरक्षित माहौल को देखते हुए हटाया गया था।
इस विज्ञापन में कृति के ब्रालेट स्टाइल टॉप पर कंगना रनौत ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी।