रूस ने दावा किया है कि उसके पांचवीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट ने RVV-SDM मिसाइल का उपयोग करके अपना पहला 'एयर-टू-एयर किल' हासिल किया है।
यह मिसाइल Mach 3 की गति से उड़ने वाले लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है और इसे इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के कठिन माहौल में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।
रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेव ने कहा कि इस सफलता के बाद वैश्विक बाजार में Su-57E विमान की मांग और दिलचस्पी काफी बढ़ गई है।