
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के 25 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 383 हो गई है, जिनमें से 67 मरीज अभी भी एक्टिव हैं।
कुल 383 मरीजों में से 258 मामले अकेले देहरादून जिले से दर्ज किए गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए काम कर रही हैं।
देहरादून में डेंगू के भी 5 नए मरीज मिले हैं, जिससे जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 145 हो गई है और 17 मरीज वर्तमान में उपचाराधीन हैं।