
TRAI ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को अपने जरूरी रिचार्ज प्लान और स्पेशल टैरिफ वाउचर स्पष्ट रूप से दिखाने के निर्देश दिए हैं।
टेलीकॉम कंपनियों को अपने ऐप्स और वेबसाइट के प्रीपेड सेक्शन में पहले टैब के रूप में 'TRAI-Mandated Packs' नाम से अलग सेक्शन बनाना होगा।
नियमों के तहत कंपनियों को ऐसे वाउचर भी उपलब्ध कराने होंगे जिनमें बिना अनिवार्य डेटा के केवल वॉयस कॉल और SMS की सुविधा हो।