
NMC हेल्थकेयर और UAE एक्सचेंज के संस्थापक बीआर शेट्टी ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर 1.43 लाख करोड़ रुपये (15 अरब डॉलर) का मुकदमा दायर किया है।
मुकदमा कथित फंड के गलत इस्तेमाल और विवादित गारंटी से जुड़ा है, जिससे बीआर शेट्टी की छवि को नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले में बैंक को नोटिस जारी किया है और अगली सुनवाई 19 नवंबर को निर्धारित की गई है।