ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के प्रमुख मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
इस प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का समर्थन मिला है, जिन्होंने नालसार (NALSAR) यूनिवर्सिटी के छात्रों के खिलाफ जारी आदेश के बाद मोर्चा खोला है.
विवाद बढ़ने पर चेयरमैन मनन मिश्रा ने नालसार छात्रों को वकील के रूप में पंजीकृत न करने का अपना आदेश वापस ले लिया था और 14 अगस्त को छात्रों के हितों की रक्षा का भरोसा दिया था.