
गुरुग्राम के सेक्टर 108 स्थित 'द वेस्टर्लीज' सोसायटी में डेवलपर ने पिछले दो वर्षों में कॉमन एरिया मेंटेनेंस (CAM) चार्ज 90% बढ़ा दिए हैं।
मासिक मेंटेनेंस चार्ज 10 रुपये प्रति वर्ग गज से बढ़ाकर 19 रुपये किए जाने से नाराज रहवासियों ने रविवार को डेवलपर के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने संबंधित कंपनियों को खर्चे का ऑडिट करने और एक्शन प्लान जमा करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।