
दिल्ली के तिलकनगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मंत्री प्रवेश वर्मा ने सफाई देते हुए दावा किया कि उस शख्स ने उनके परिवार को गालियां दी थीं, जिसके बाद वे आवेश में आ गए थे.
उन्होंने स्थानीय आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह पर विकासपुरी रिंग रोड के निर्माण कार्यों में बाधा डालने और कमीशनखोरी की कोशिश करने का आरोप लगाया है.