पूर्व डबल्स वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी राजीव राम ने यूएस ओपन के पुरुष डबल्स सेमीफाइनल में हार के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है।
सेमीफाइनल मुकाबले में राजीव राम और जो सैलिसबरी की जोड़ी को केविन क्राविएट्ज और टिम पुएट्ज की छठी सीड वाली जोड़ी से 6-3, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।
राजीव राम ने अपने करियर का अंत छह बड़े खिताब और 32 एटीपी डबल्स खिताब के साथ किया है।