
एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाले डेंगू बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए फोर्टिस अस्पताल मानेसर के डॉक्टर हतिंदर जीत सिंह सेठी ने परिवार के अन्य सदस्यों को संक्रमण से बचाने के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं.
डॉक्टर के अनुसार, डेंगू सीधे इंसान से इंसान में नहीं फैलता, लेकिन मरीज को काटने वाला मच्छर अगर स्वस्थ व्यक्ति को काट ले तो वह संक्रमित हो सकता है, इसलिए मरीज को दिन में भी मच्छरदानी में रखना जरूरी है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सलाह के अनुसार घरों में पानी के बर्तनों और कंटेनरों को सप्ताह में कम से कम एक बार खाली कर साफ करना चाहिए, और डेंगू में एस्पिरिन या आईबुप्रोफेन दवाओं के सेवन से बचना चाहिए.