
लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स ने सनराइजर्स लीड्स को 8 विकेट से हराकर 2026 विमेंस द हंड्रेड का खिताब अपने नाम किया।
सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में मात्र 91 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसके जवाब में रॉकेट्स ने 54 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विजेता टीम ट्रेंट रॉकेट्स को रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 1.65 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलने की उम्मीद है।