जोधपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान में रविवार को 'शिक्षा बचाओ, देश बचाओ' कार्यक्रम के दौरान CJP कार्यकर्ताओं पर एबीवीपी और भाजयुमो के समर्थकों ने हमला कर दिया।
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 11 हमलावरों को हिरासत में लिया है, जबकि इस घटना में एक CJP कार्यकर्ता की आंख में गंभीर चोट आई है।
CJP समर्थकों ने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है, क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के सामने मारपीट होती दिख रही है।