
नोएडा की एक कंटेंट क्रिएटर नियति ने वीडियो शेयर कर दावा किया है कि बिग बॉस फेम अभिनेता एजाज खान ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किए हैं.
क्रिएटर के अनुसार एजाज ने उन्हें दिल्ली में कॉफी और वाइन पर मिलने के लिए कहा जिससे वह असहज महसूस हुईं.
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने भी अभिनेता के खिलाफ इसी तरह के अनुभव साझा किए हैं।