
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में गेहूं, चना, सरसों और जौ समेत छह रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने पर मुहर लग सकती है.
दो दिवसीय चिंतन शिविर के दौरान ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के लिए वित्त वर्ष 2027-2033 तक लगभग 54,000 करोड़ रुपये मंजूर करने का प्रस्ताव भी रखा गया है.
कैबिनेट सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) को भी मंजूरी दे सकती है, जिससे ऑयल रिफाइनरी और रिन्यूएबल सेक्टर में निवेश के अवसर बढ़ेंगे.