
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट 22 अक्टूबर तक जारी किया जा सकता है।
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे, जिसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जानकारी होनी चाहिए।
सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 1 से 12 सितंबर 2026 के बीच एक पारी में दो समूहों में किया गया था, जिसमें सभी पेपर दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक हुए थे।