
उत्तर प्रदेश में 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी के वायरल कार्ड के जरिए चेतावनी दी है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर मंत्री के 27 नवंबर 2026 को होने वाले विवाह और फेरों से पहले भर्ती का नया शेड्यूल नहीं आया तो वे बाराती बनकर पहुंचेंगे।
युवाओं ने स्पष्ट किया कि वे विरोध प्रदर्शन के दौरान तख्तियां और बैनर लेकर मंत्री को आशीर्वाद देने के साथ अपना हक मांगेंगे।