एप्पल ने गुरुवार को 110 देशों के उन iPhone यूजर्स को थ्रेट नोटिफिकेशन भेजे हैं, जिन्हें 'मर्सिनरी स्पाईवेयर' के जरिए निशाना बनाए जाने की आशंका है।
कंपनी ने स्पष्ट किया कि ये हमले बेहद एडवांस्ड हैं और इन्हें अंजाम देने में लाखों डॉलर खर्च होते हैं, जो मुख्य रूप से पत्रकारों, नेताओं और डिप्लोमैट्स को टारगेट करते हैं।
सुरक्षा के लिए एप्पल ने यूजर्स को लॉकडाउन मोड चालू करने, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट रखने और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के साथ स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन सक्रिय करने की सलाह दी है।