यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बिना किसी बड़े कट के 'ए' रेटिंग के साथ पास कर दिया है।
फिल्म के कन्नड़ और इंग्लिश वर्जन में केवल 2 शब्दों को बदलने और म्यूट करने का निर्देश दिया गया है, साथ ही धूम्रपान और शराब के खिलाफ कानूनी चेतावनी जोड़ने को कहा गया है।
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी, जिसमें यश के साथ नयंतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।