चित्रकूट में रविवार रात हुई भारी बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर से खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर पहुंच गया है।
दो दिन पहले आई प्रलयकारी बाढ़ में जलस्तर खतरे के निशान से 8.5 मीटर ऊपर तक चला गया था, जिससे धर्मनगरी के निचले इलाकों में भारी तबाही हुई है।
प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और सांसद कृष्णा देवी पटेल ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का सर्वे कराने और सहायता का आश्वासन दिया है।