
भारतीय रिजर्व बैंक ने 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोटों के फील्ड ट्रायल के लिए कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं।
इस प्रोजेक्ट के तहत 10 और 20 रुपये के नोटों के लिए लगभग 68,000 रीम विशेष पॉलीप्रोपाइलीन सामग्री की आवश्यकता है।
घरेलू कंपनी यूफ्लिक्स ने अमेरिका की स्पेक्ट्रा सिस्टम्स के साथ साझेदारी कर इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी बोली जमा की है।