Ugreen ने 10,000mAh क्षमता वाला 'MagFlow Pro' पावरबैंक लॉन्च किया है, जो दुनिया का पहला ऐसा डिवाइस है जिसमें इन-बिल्ट लिक्विड-कूल्ड माइक्रो-पंप सिस्टम है।
इसकी कीमत $149.99 (करीब 14,200 रुपये) है और यह 25W वायरलेस चार्जिंग के साथ 45W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे एक साथ तीन डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
इसमें फेज-चेंज थर्मल स्टोरेज मटेरियल का उपयोग किया गया है, जो फोन और पावरबैंक को गर्म होने से बचाता है, और इसके ट्रांसपेरेंट हिस्से से कूलेंट को घूमते हुए देखा जा सकता है।