दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर में कथित गड़बड़ी के मामले में एसीबी ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी संग्राम छिड़ गया है।
अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया है, जबकि भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताया है।