
आईआईटी मंडी की जीयूएसएसएस इंडिया 2025 नेशनल सर्वे रिपोर्ट के अनुसार उच्च शिक्षा संस्थानों के 22 प्रतिशत छात्र पहले ही अपना बिजनेस शुरू कर चुके हैं।
सर्वे में शामिल 43 प्रतिशत भारतीय छात्र भविष्य में अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, और पढ़ाई के तुरंत बाद व्यवसाय शुरू करने वाले छात्रों का अनुपात 16.2 प्रतिशत हो गया है।
छात्र उद्यमियों के बीच आईटी, एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी पहली पसंद बने हैं, हालांकि वर्तमान में चल रहे कारोबारों में डिजिटल श्रेणी केवल करीब 10 प्रतिशत है।