वेदांता लिमिटेड अपने रियल एस्टेट बिजनेस को अलग कर 'वेदांता प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म्स' नाम की नई कंपनी बनाएगी, जिसे शेयर बाजार में लिस्ट किया जाएगा।
प्रस्तावित डीमर्जर के तहत वेदांता के शेयरधारकों को हर 20 शेयर के बदले नई कंपनी का 1 पूरी तरह पेड-अप इक्विटी शेयर मिलेगा।
इस नई इकाई के पोर्टफोलियो में 2200 एकड़ औद्योगिक भूमि और महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, गुजरात व कर्नाटक में फैली 55,000 वर्ग फुट की आवासीय व वाणिज्यिक संपत्तियां शामिल होंगी।