
पश्चिमी नेपाल में हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप पर रविवार सुबह आए भीषण हिमस्खलन की वजह से विभिन्न अभियान कंपनियों से जुड़े 10 लोग लापता हो गए हैं.
आयोजक मिंगमा ग्याल्जे शेरपा के मुताबिक, पिछले सप्ताह मौसम की चेतावनी के बाद अधिकांश दल लौट आए थे लेकिन कुछ लोग वहीं रुक गए थे जिनका अब संपर्क टूट गया है.
मनांग जिले में स्थित 7,126 मीटर ऊंचे इस हिमलुंग हिमाल क्षेत्र में भारी बर्फबारी और बंद रास्तों के कारण राहत और बचाव कार्य शुरू करने में कठिनाई आ रही है।