
मुंबई क्राइम ब्रांच ने शहर के विभिन्न हिस्सों में बिना वैध डिग्री के प्रैक्टिस करने वाले 10 फर्जी डॉक्टरों को पकड़ा है, जो मरीजों से मोटी फीस वसूल रहे थे।
पुलिस ने भांडुप, मानखुर्द और जोगेश्वरी सहित 9 स्थानों पर छापे मारे, जहाँ ये कथित डॉक्टर एलोपैथी, आयुर्वेदिक और यूनानी इलाज कर रहे थे।
छापेमारी के दौरान ₹2.20 लाख की अवैध दवाइयां और चिकित्सा उपकरण जब्त किए गए। सभी के खिलाफ महाराष्ट्र मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।