
मंगलवार को कमोडिटी मार्केट में चांदी की वायदा कीमत 4,581 रुपये गिरकर 2,16,592 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो अपने लाइफ टाइम हाई से 2 लाख रुपये से अधिक सस्ती है।
सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी गई, जहां 24 कैरेट सोना 1,304 रुपये गिरकर 1,41,759 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला।
पिछले चार कारोबारी दिनों में सोने की कीमत में 3,921 रुपये और चांदी की कीमत में 10,406 रुपये की कमी दर्ज की गई है।