
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में सड़क, बिजली और पानी से जुड़ी करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
लेह के कुशोक बकुला रिनपोछे एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से सालाना यात्री क्षमता 10 लाख से बढ़कर 35 लाख हो जाएगी।
पीएम मोदी ने बताया कि 2019 के बाद से लद्दाख में सड़क नेटवर्क 1,800 किलोमीटर से बढ़कर 4,000 किलोमीटर से अधिक हो गया है।