मुंबई के घाटकोपर इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 7 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।
पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा तीन घरों पर गिर गया, जिसके बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को खाली करा लिया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।