
अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिसंबर में मियामी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उम्मीद जताई है कि पुतिन इस निमंत्रण को स्वीकार करेंगे और विश्व के अन्य नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।
इस वर्ष जी-20 सम्मेलन की मेजबानी अमेरिका कर रहा है, जबकि पिछला शिखर सम्मेलन जोहान्सबर्ग में हुआ था और अगले साल ब्रिटेन इसकी मेजबानी करेगा।