
चोट के कारण एशियाई खेलों और जापान के खिलाफ टी20 मैच से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले विप्रज निगम पहली बार भारतीय टीम में चुने गए हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को एशियाई खेलों की टी20 टीम से रिलीज कर 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है।